Friday, 23 October 2026
BREAKING
• 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष • आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी • जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

पंजाब

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

Updated on Friday, October 23, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं की सुविधा के लिए पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज यहां साझा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि वे ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एस.आई.आर.), 2026 के तहत 12 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने के साथ-साथ नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकें और मतदाता विवरण में संशोधन करवा सकें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि आगामी ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (एस.एस.आर.) के तहत नए पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि 1 जनवरी, 2027 होगी। कोई भी नागरिक, जो इस तिथि को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह ‘फॉर्म नंबर 6’ भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

आगामी एस.एस.आर. (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए श्रीमती मित्रा ने बताया कि 1 जनवरी, 2027 को पात्रता तिथि मानकर पूरे राज्य में यह प्रक्रिया चलाई जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक होगी तथा अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी सेवाएं प्राप्त करने और अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम तथा विवरणों की पुष्टि करने के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अपील की कि वे शिविर के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाएं और अपना वोट बनवाएं।

Have something to say? Post your comment
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: 'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

X