Friday, 23 October 2026
BREAKING
• 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष • आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी • जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

पंजाब

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

Updated on Friday, October 23, 2026 19:13 PM IST

एसएएस नगर (मोहाली) : जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोहाली पहुंची।

खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर ढोल की थाप पर भंगड़ा, पारंपरिक मालाएं पहनाकर और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत से प्रसन्न अतिथि खिलाड़ियों ने मेजबानों का धन्यवाद किया और हॉकी के मक्का के रूप में प्रसिद्ध पंजाब की धरती पर खेलने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

टूर्नामेंट के लिए जापान की टीम में यामादा शोटा, तनाका सेरेन, वातानाबे जून, मात्सुमोतो काजूमासा, नागाई युमा, यामाशिता मनाबू, फुजीशिमा राइकी (कप्तान), नागायोशी केन, सैतो हीरो, काशिवागी रेन, तनाका सुबासा, ओका रयोमा, कावामुरा यूसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), यामानाका मोटोया , ओचाई हारुकी, कितागावा ताकुमी (गोलकीपर) और फुकुदा केंटारो शामिल हैं।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम के सुचारु ठहराव, अभ्यास सत्रों और यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पहली बार पंजाब में आयोजित की जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्रमुख एशियाई देशों की भागीदारी के साथ शीर्ष स्तर के हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के चलते पंजाब की धरती पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है।

पंजाब सरकार ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी सुनिश्चित की है।

जापान और मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: 'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

: पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

X