Friday, 23 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट • भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार • मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप • भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

हरियाणा

हरियाणा क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी बोलीं- 'कोई साबित करे छोड़ दूंगी राजनीति', पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

Updated on Friday, March 20, 2026 20:00 PM IST

पंचकूला : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर शोकॉज नोटिस के बाद कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोप लगाए कि कई सालों से उन्हें कांग्रेस में टारगेट किया जा रहा था। अभी अन्य लोगों को बचाने के लिए उनका नाम लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को लेकर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल, सढ़ौरा से रेणु बाला और रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद विधायक शैली चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने के आरोप निराधार हैं। कुछ अन्य लोगों को बचाने के लिए हमें टारगेट किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान 9 वोट खराब हुए थे। अन्य लोगों का नाम नहीं लिया जा रहा है, बल्कि हमारा ही नाम आया है। उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। कुछ लोगों को बचाया जा रहा है। 9 वोट खराब हुए, उन सभी के नाम क्यों नहीं लिए गए हैं? सिर्फ कुछ ही विधायकों के नाम क्यों लिए गए हैं? पार्टी के लोग ही अन्य विधायकों को बचाने में लगे हुए हैं।"


शैली चौधरी ने नोटिस पर कहा, "हमसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। हम अपना जवाब देंगे। कांग्रेस हाईकमान से यही कहेंगे कि हमने वोट दिया है। जिन्होंने असल में क्रॉस वोटिंग की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं कांग्रेस में हूं और हाईकमान का जो फैसला होगा, वह स्वीकार है।"
गीता भुक्कल की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी शैली चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "गीता भुक्कल कैसे कह सकती हैं कि मैंने वोट खराब किया है? क्या वह अंदर थीं और क्या उन्होंने मेरे वोट को देखा है? उनको सिर्फ मीडिया में आने और गलत आरोप लगाने की आदत है।"


उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह साबित करके दिखाता है कि हम लोग मुख्यमंत्री हाउस गए थे या हमारा कोई संपर्क मुख्यमंत्री के साथ हुआ। अगर कोई यह साबित कर देगा तो वह राजनीति छोड़ देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को दुख है। इस बात का भी दुख होता है कि सिर्फ हमारे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है।
शैली चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हमें सिर्फ आज से नहीं, बल्कि कई सालों से टारगेट किया जा रहा है। पार्टी के अंदर कई सालों से यह चल रहा है। पहले मेरे पति को फंसाया गया और उन्हें राजनीति से दूर किया गया। अब मेरे को राजनीति से बाहर करना चाहते हैं। ये लोग हमें पसंद नहीं करते हैं, इसलिए टारगेट किया जा रहा है।"


कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि वोटिंग के दौरान भाजपा ने उनका विरोध किया था। शैली चौधरी ने कहा, "जब मैं वोट डालने गई तो वहां भाजपा वालों ने भी मेरे वोट का विरोध किया था। वहां पार्टी के लोगों ने बचाव किया था। मुझे 10-15 मिनट रोककर रखा गया और तीन बार सीसीटीवी चेक किए गए। उसके बाद ही मुझे वोटिंग करने दी गई थी। अगर मैं भाजपा को वोट डाल रही थी तो वही लोग क्यों फिर मेरा विरोध कर रहे थे?"
उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मुझे अच्छी तरह से जानती है। जनता मेरे साथ खड़ी है और उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर है।
उन्होंने कांग्रेस के अंदर खेमेबाजी को भी स्वीकार किया। शैली चौधरी ने कहा, "पूरा हरियाणा जानता है कि खेमेबाजी के कारण ही राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। खेमेबाजी नहीं होती तो 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती।"

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X