Friday, 23 October 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

हरियाणा

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, March 22, 2026 22:11 PM IST

गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रही है। दंतेवाड़ा जैसी घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि यह लड़ाई अभी जारी है, लेकिन हमारे बहादूर जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार हैं। हरियाणा वीरों की भूमि है, यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में होम डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों के सम्मान में आयोजित शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लेजरवली पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा के सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, मेयर राजरानी मल्होत्रा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों के कल्याण स्वरूप सीआरपीएफ के डीआईजी श्री परम् शिवम को 38.25 लाख रुपये की राशि का चैक प्रदान किया। गुरुग्राम होम डेवलपर्स द्वारा एकत्रित यह धनराशि सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के कल्याण में इस्तेमाल की जाएगी। कार्यक्रम में पहुँचने पर एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सच्चा देशभक्त वही है, जो राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दे। उन्होंने संगठन की सेवा के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वे दंतेवाड़ा की सामाजिक व भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि वहां से आतंकवाद जड़ से खत्म करेंगे।
उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनके बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


युवाओं का आह्वान्, कि वे शहीदों के जीवन आदर्शों से लें प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” का मंत्र आज देश की दिशा तय कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी मजबूत हुआ है। सुरक्षाबलों के मनोबल को बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सैनिकों को पूरा लाभ मिल रहा है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उन वीरांगनाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खो दिया, लेकिन फिर भी साहस के साथ आगे बढ़ रही हैं। शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि जीवन का सर्वाेच्च उद्देश्य ही राष्ट्र सेवा है।


उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सांझा दायित्व है। हमें अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश का हर घर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है, और देश की सेनाओं में हर दसवां जवान हरियाणा से है। आज भी अनगिनत युवा सैनिक व अर्धसैनिक बलों में सेवाएं दे रहे हैं।


शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए सजग राज्य सरकार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में भूतपूर्व सैनिक व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण के लिए सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मौजूदा सरकार ने शहीदों के परिवारों को अनुकंपा आधार पर हर आश्रित को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। अब तक 418 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी दी जा चुकी है। वहीं युद्ध व आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद हुए सेना तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों तथा विधवाओं को 10 हजार रुपये मासिक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।


युद्ध व आतंकवाद तथा अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैन्य कर्मियों व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए अनुग्रह अनुदान दिव्यांगता के आधार पर क्रमशः 35 लाख रुपये, 25 लाख रुपये तथा 15 लाख रुपये किया गया है। कार्यक्रम के अंत में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य मेहमानों का आभार व्यक्त किया।


यह गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व एडीजीपी अनिल राव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्व प्रिय त्यागी, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X