Friday, 23 October 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

हरियाणा

अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला

Updated on Monday, March 23, 2026 20:03 PM IST

चंडीगढ़ : शहीदी दिवस के अवसर पर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने ऐलान करते हुए कहा है कि वैचारिक क्रांति का संकल्प लेते हुए जेजेपी प्रदेशभर में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में छात्र संगठन इनसो के नेतृत्व में वे प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे। सात अप्रैल को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इसकी शुरुआत होगी और भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। सोमवार को दिग्विजय शहीदी दिवस के अवसर पर जींद में जेजेपी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने शहीदों को नमन करते हुए खुद रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने जेजेपी की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को भी संबोधित किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 15 मई से जेजेपी युवा जन-जन अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के करीब एक हजार गांव में वे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर जनविरोधी भाजपा के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जेजेपी फील्ड में लड़ाई लड़ेगी और 9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस से पहले संगठन मजबूती के साथ-साथ लोगों को एकजुट किया जाएगा।

 

इस दौरान मंडियों का दौरा करने के साथ-साथ बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल कार्ड कटौती, बेरोजगारी और हरियाणा से बाहर के लोगों को नौकरी देने जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम वैचारिक तौर पर सदा भाजपा के विरोधी थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को तोड़ना चाहती है और जेजेपी सभी 36 बिरादरी को जोड़ने की सोच रखती है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हो चुके है और हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब घूमने में व्यस्त हैं। वहीं राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि आज ये सोचने की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कितने हाथ भाजपा के साथ मिले हुए है? कांग्रेस के पास विधायकों की गिनती ज्यादा होने के बावजूद भी बड़ी मुश्किल से जीत हुई, जो कि साफ तौर पर कांग्रेस की आपसी कलह को दर्शाती है। वहीं इनेलो की जिम्मेदारी विपक्ष को मजबूत करने की बनती थी और भाजपा को हराना था, लेकिन इनेलो का घर बैठकर नंबर गैम कम करना एक गहरी सोची-समझी साजिश को उजागर करता है। जेजेपी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जेजेपी जिला अध्यक्ष जोरा सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X