नरवाना में शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन करने के लिए आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल की युवा रैली ने साबित कर दिया है कि प्रदेश का युवा भाजपा तथा कांग्रेस के झूठे वादों, आश्वासनों से उक्ता चुका है। हरियाणा प्रदेश का युवा इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मजबूती से खडा है। मौका आने पर चौधरी अभय सिंह को प्रदेश की बागडोर सौंपने को तैयार है । आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में इनेलो जिलाध्यक्ष सतिंदर टोनी, जिलाध्यक्ष शहरी मनोज अग्रवाल ने बताया कि रैली में पंचकूला जिला से पचास गाडियों के काफिले में लगभग तीन सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि रैली में जुटे लाखों युवाओं की भीड दर्शाती है कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने जा रही है । युवाओं को रैली में भेजने में महिला जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, व्यापार जिलाध्यक्ष शिट्टू राणा, पंचकूला हलकाध्यक्ष गुरदास, कालका हलकाध्यक्ष विकास, युवा जिलाध्यक्ष राजू मौली, प्रधान जिला महासचिव भागीरथ प्रजापति, मास्टर चरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश्वर शर्मा, महिला प्रधान महासचिव गीता रानी, वार्ड नं 7 के सम्भावित उम्मीदवार गुरदिश का सराहनीय योगदान रहा ।