Friday, 23 October 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

हरियाणा

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के नेतृत्व में 11वें , 12वें और 13वें दिन भी प्रातः कालीन निरीक्षण अभियान जारी

Updated on Wednesday, March 25, 2026 19:33 PM IST

पंचकूला : पंचकूला नगर निगम के आयुक्त श्री विनय कुमार की अगुवाई में प्रातः कालीन निरीक्षण अभियान शहर में साफ़-सफ़ाई, नागरिक बुनियादी ढांचे और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए लगातार जारी है।


11वें दिन सेक्टर-8 का निरीक्षण

अभियान के 11वें दिन सेक्टर-8 में घर-घर कूड़ा उठाने, सड़कों की मरम्मत और बाज़ार में अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया गया। आयुक्त ने पार्कों के झूलों और ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत, टूटी बेंचों को बदलने और बच्चों के लिए क्रिकेट पिच बनाने की RWA की मांग का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। इस दौरान आशमान फाउंडेशन के बच्चों ने बाज़ार में डांस परफ़ॉर्मेंस कर स्वच्छता और प्लास्टिक उपयोग में कमी को बढ़ावा दिया।

12वें दिन भैंसा टिब्बा और MDC मंदिर परिसर में औचक निरीक्षण

12वें दिन भैंसा टिब्बा और MDC मंदिर परिसर में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कूड़ा उठाने की व्यवस्था और कूड़ा जमा होने वाले स्थानों (GVPs) की समीक्षा की गई। गांधी कॉलोनी के पास गार्बेज वुलूनरेबल पॉइंट (जीवीपी) सफलतापूर्वक हटाया गया, जिससे पहले दिए गए निर्देशों के प्रभावी पालन का संकेत मिला। इलाके के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए अटके निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

13वें दिन सेक्टर-7 में निरीक्षण

13वें दिन सेक्टर-7 में निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता, कूड़ा संग्रह और अतिक्रमण की समीक्षा हुई। RWA और मार्केट एसोसिएशन ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपनी चिंताओं और सुझाव साझा किए। उठाए गए मुद्दों का संज्ञान लेते हुए, आयुक्त ने नागरिक सुविधा केंद्र के पास स्थित द्वितीयक कचरा संग्रहण केंद्र को अधिक उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने और उचित जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए सड़क नालियों की गाद हटाने और मरम्मत करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान आसमान फाउंडेशन के बच्चों ने एक सांस्कृतिक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई। इस प्रयास की निवासियों और दुकानदारों ने खूब सराहना की।

आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार निगरानी, समस्याओं का त्वरित समाधान और नागरिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से है। नगर निगम, सशक्त सामुदायिक भागीदारी के साथ पंचकूला को एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X