Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार • एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर • फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार' • टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट • 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज • राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी • शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण • मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी • मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

हिमाचल प्रदेश

HP Assembly Budget Session : किसी ने बिजली का मुद्दा उठाया, कोई सडक़-स्वास्थ्य की दिक्कत लेकर आया

Updated on Wednesday, March 25, 2026 20:22 PM IST

शिमला : हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान छह विधायकों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। सदन में चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मनरेगा पोर्टल बंद होने के चलते आपदा में हुए नुकसान की एवज में होने वाले कार्यों के प्रभावित होने का मुद्दा सदन में रखा। वहीं, भरमौर के विधायक डा. जनक राज ने क्षेत्र के तीन गांवों में वर्षों से बिजली न होने का मामला प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष उठाया। इसी तरह नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने हिमाचल सरकार से पैनल्ड ट्राई सिटी के अस्पतालों द्वारा ओपीडी पर्ची शुल्क अचानक से बढ़ाने का मामला, तो आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने पर्यटक स्थल में स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर आए संकट और नाचन विधायक विनोद कुमार ने गोहर उपमंडल में पीलिया के मामलों को सरकार के सामने प्रमुखता के साथ उठाया है। पंचायती राज अनिरुद्ध सिंह ने शून्यकाल में विधायक नीरज नैय्यर की ओर से रखे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा पोर्टल को लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि 90-10 के अनुपात में होने वाले कार्यों के लिए सरकार की तरफ से दो माह का समय दिया है। दरअसल नीरज नैय्यर ने शून्यकाल में सिंतबर 2025 में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत, डंगों व अन्य कार्यों के लटकने का मुद्दा सदन में रखा। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान की भरपाई हेतू मनरेगा के तहत कुछ कार्यो को करने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दिसंबर माह में पोर्टल बंद होने के चलते कार्य लटक गए है। उन्होंने कहा कि मैहला और चंबा विकास खंड के 1000 से 1500 के करीब परिवार ऐसे है, जिनके डंगों समेत सार्वजनिक स्थानों को नुकसान पहुंचा है।


उन्होंने सरकार से मांग की इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाए। विधायक डा. जनक राज ने सदन में कहा कि भरमौर क्षेत्र में बिजली पैदा होती है और वहां पर विभाग की कार्यशौली निराशाजनक है। डा. जनक ने कहा कि होली क्षेत्र विद्युत उत्पादन में अग्रणी है। लेकिन क्षेत्र के ग्रोंडा, धारड़ी व खनार गांव में वर्षों से बिजली नहीं है। इस पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने इसका संज्ञान लिया है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने उनके विधानसभा क्षेत्र के एक पर्यटक स्थल का जिक्र करते हुए वहां पर ढाबा समेत अन्य काम करने वाले लोगों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। विधायक विनोद कुमार ने शून्यकाल में सवाल उठाया कि कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर सब-डिवीजन में पिछले दो माह से जोंडिस केस बढ़ते जा रहे है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किस कारण बीमारी फैल रही है, इसका पता लगाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विषय को गंभीर बताया और कहा कि इसका संज्ञान लिया है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शून्यकाल में एनएचएआई से जुड़ा मुद्दा सदन में रखा। वहीं उन्होंने सुकेती खड्ड के किनारे बसे गांव के घरों को भविष्य में नुक्सान होने के द़ृष्टिगत प्रोटेक्शन वाल लगाने और क्षतिग्रस्त सडक़ बनाने का सरकार से आग्रह किया।


नालागढ़ के विधायक की पत्नी ने देखी सदन की कार्यवाही
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन में जानकारी दी कि विधायक हरदीप सिंह बाबा की पत्नी ने मंगलवार को सदन की कारवाई देखी। वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ कालेज समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी कारवाई को देखा है।


अस्पतालों ने बढ़ा दिए ओपीडी पर्चीे के रेट
विधायक हरदीप बाबा ने ट्राई सिटी के पैनल्ड अस्पतालों में ओपीडी पर्ची शुल्क अचानक बढ़ाने का मामला शून्यकाल में सदन के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि पहले जहां 350 रुपए ओपीडी पर्ची के लिए लगते थे, बाद में यही चॉर्ज बढ़ाकर 700 कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से भी इसमें हस्तक्षेप करने की बात कही। इस पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि गंभीर विषय सदन के ध्यान में लाया गया है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X