Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खरीदी जाएंगी 1000 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसें

Updated on Thursday, March 26, 2026 21:53 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में 1000 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों की खरीद राज्य में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा इन बसों की खरीद की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 मार्च को पेश किए गए बजट में इन बसों की खरीद को लेकर बजट में प्रावधान किया है। हालांकि अभी प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इन बसों के सडक़ों पर उतरने से न केवल यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि राज्य में कार्बन फुटप्रिंट में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।


इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए राज्य भर में 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन का काम एडवांस स्टेज पर पहुंच चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से पर्यटन और स्थानीय परिवहन दोनों को लाभ होगा, जबकि डीजल बसों की तुलना में यह व्यवस्था शांत, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल साबित होगी।


ईंधन पर होने वाला खर्च होगा कम
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन पर होने वाला खर्च कम होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनता को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी मिल सकेगी।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X