Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ की खुली लूट, भ्रष्ट तंत्र बेनकाब : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, March 27, 2026 20:08 PM IST

चंडीगढ़ : पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर तीखा प्रहार किया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। एक घोटाले की गूंज थमती नहीं कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला नगर निगम में हुआ यह महाघोटाला भ्रष्ट सरकारी तंत्र की सच्चाई को पूरी तरह उजागर करता है। यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के पैसे की “खुली लूट” है, जिसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट होता है कि सरकारी संस्थानों में जवाबदेही लगभग समाप्त हो चुकी है। यह घोटाला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अधिकारियों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत किया गया प्रतीत होता है। जनता से विभिन्न प्रकार के शुल्क वसूल किए जा रहे हैं, लेकिन यह धन विकास कार्यों में खर्च होने के बजाय भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों की जेब में जा रहा है। आम जनता को इस भ्रष्ट तंत्र द्वारा लगातार गुमराह किया जा रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो घोटाले की राशि और अधिक बढ़कर सामने आ सकती है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मामले में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदार है, तो उसे तुरंत इस मामले की सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X