Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

Updated on Sunday, March 29, 2026 19:01 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम “सारे देश का दर्शन है”। कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, सब उसमें दिखाया जा रहा है और यह एक अच्छा कार्यक्रम हैं जिसे सभी को देखना चाहिए। विज अम्बाला छावनी ट्रिब्यून कालोनी में वरिष्ठ सीए एडी गांधी के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रिय मित्र, फिलोस्फर व गाईड हैं। आज "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, कहां मछली पालन, कहां खेती में क्या-क्या प्रयोग किए जा रहे हैं यह सब उसमें दिखाया जा रहा है। उन्न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में देशवासियों ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं उसे इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी के साथ सांझा करते हैं। देशवासियों द्वारा जहां-जहां प्रेरक कार्य किए है जैसे जल संचय, सौलर एनर्जी, रूफ टॉप, पानी का संचय करना इत्यादि शामिल हैं ताकि सभी लोगों को इस बारे जानकारी मिल सके और लोग भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मूल मंत्र भी दिया है कि “जो खेलेगा वो खिलेगा”। हमारे सारे नौजवान अपनी ताकत का इधर-उधर प्रयोग न करें यानि युवा व खिलाड़ी अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रहे हैं। सभी को खेलों में भाग लेकर आगे बढना चाहिए।


ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया
इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ सीए एडी गांधी व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एलईडी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश दिया जिसे कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
इस अवसर पर एडी गांधी, सौरभ गांधी, गौरव गांधी, कपिल विज, डा. आरके अनेजा, डा. एमके दत्ता, नरेश भारद्वाज, सुनील वधावन, एमएस टंडन, जसवंत जैन, कमलजीत जैन, शुभम विज, शैली खन्ना, आरती सहगल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


मन की बात कार्यक्रम में यह दिखाया
गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के प्रति, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जल संचय, एक पेड मां के नाम, पौधारोपण जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि सांझा संवाद है। हर महीने मन की बात कार्यक्रम के दौरान वह देश के लोगों के साथ संवाद करते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के सुझाव व संदेश भी उन्हे मिलते हैं। उन्होने कहा कि गर्मी आने वाली है, जल संचय का हमें विशेष ध्यान रखना है। पिछले 11 वर्षों में जल संचय के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। देश के लगभग 50 लाख आर्टिफिशल हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर के साथ-साथ गांवों के तालाबों की सफाई का कार्य के अलावा देश में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं।

वाराणसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर एक घंटे में लाखों पेड लगाने का काम किया गया है जिसमें सभी की भागेदारी देखी गई है। एक पेड़ मां के नाम से भी देश में करोडों पेड़ लगाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत गुजरात के सुरेन्द्र नगर जिले की एक महिला का उदाहरण यहां पर दिखाया गया है जिसमें उक्त महिला ने सौलर संबधी प्रशिक्षण हासिल किया और उसकी पहचान सौलर उद्यमी के रूप में बनी है तथा वह इस कार्य के माध्यम से अपनी अच्छी आजीविका भी कमा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X