Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

पंचकूला में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

Updated on Sunday, March 29, 2026 19:44 PM IST

 

पंचकूला : स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता की स्मृति में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट, पंचकूला द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में नौवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर में राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के चेयरमैन श्री ज्ञानचंद गुप्ता, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रेम गोयल, श्री रमाकांत भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंटो कटारिया, सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी, अमृता दीदी, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय अश्विनी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता के सुपुत्र एवं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के महामंत्री श्री पार्थ गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में श्री ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय अश्वनी गुप्ता की स्मृति में इस ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। ट्रस्ट प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर, गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्य आयोजित करता है।

इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देता है और समय-समय पर बैडमिंटन, क्रिकेट एवं कबड्डी जैसी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, ताकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रेम गोयल ने कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो समाज में एकता और समरसता को बढ़ाता है तथा देश को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का विश्व में डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।

अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि यह जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का कार्य करता है। समाज के सशक्त होने से देश भी मजबूत और शक्तिशाली बनता है। उन्होंने लोगों को अंगदान के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा शर्मा और श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रुचि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने रक्तदाताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा पीजीआई चंडीगढ़ और सिविल अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ और सिविल अस्पताल की टीमों द्वारा कुल 176 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X