Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

गिग वर्करों को मिले गरिमा, सुरक्षा और सम्मान : निशित कटारिया

Updated on Saturday, April 04, 2026 19:51 PM IST

गुरुग्राम : देशभर में काम कर रहे गिग वर्करों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है। इसी कड़ी में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिग वर्कर न्याय अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के लाखों गिग कर्मियों की स्थिति आज बेहद चिंताजनक हो गई है और उन्हें उचित अधिकार, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।


निशित कटारिया ने कहा कि आज देश के तमाम गिग कर्मियों की हालत अमानवीय श्रेणी तक पहुंच चुकी है। उनका कहना था कि मुनाफे की अंधी दौड़ में शामिल बड़ी कंपनियां गिग वर्करों का शोषण कर रही हैं और केंद्र सरकार भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि डिलीवरी और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े लाखों युवक-युवतियां दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त आय मिलती है और न ही सामाजिक सुरक्षा का कोई ठोस प्रावधान है।


कटारिया ने बताया कि गिग वर्करों की प्रमुख मांगों में 10 मिनट डिलीवरी के दबाव से पूर्ण राहत, पारदर्शी और उचित पेमेंट प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था, न्यूनतम आय सुनिश्चित करना तथा कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से आईडी ब्लॉक करने की प्रथा को बंद करना शामिल है। इसके अलावा गिग वर्करों को कानूनी दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है, ताकि उन्हें श्रमिकों के समान अधिकार और सुरक्षा मिल सके।


हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया ने कहा कि व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट के माध्यम से युवा कांग्रेस गिग वर्करों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगी। इस अभियान के तहत विभिन्न शहरों में गिग कर्मियों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार और संबंधित कंपनियों तक पहुंचाया जाएगा।


युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य केवल मुद्दा उठाना नहीं बल्कि गिग वर्करों को गरिमा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए ठोस नीति बनाने की दिशा में सरकार पर दबाव बनाना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और कंपनियां गिग वर्करों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगी और उनके हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य तौर पर हरियाणा की सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव, गुरुग्राम जिला उपाध्यक्ष मोहित तंवर, इमरत उल्लावास, विक्रम कटारिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X