Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

फरीदाबाद के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने पेयजल, पार्किंग, अस्पताल और आरआरटीएस को लेकर किए बड़े ऐलान

Updated on Saturday, April 04, 2026 20:10 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास घोषणाएं करते हुए कहाकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर के प्रमुख जंक्शनों का चरणबद्ध सुधार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारु हो और प्रदूषण में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि भूजल आधारित जलापूर्ति के कारण गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अपर गंगा नहर से ताजा पेयजल उपलब्ध कराने की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर फरीदाबाद तक गंगा नहर का पानी पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फरीदाबाद शहर के 50 कम्युनिटी सेंटरों और पार्कों में प्रथम चरण में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों में भी संबंधित विभागों द्वारा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नेचर पार्क विकसित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कन्वेंशन हॉल के सामने तथा लेबर कोर्ट के निकट एचएसवीपी की लगभग 3 एकड़ भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर एक बड़ा बैंक्वेट हॉल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की घोषणा भी की। साथ ही आईएमटी सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित करते हुए एंटरटेनमेंट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सिनेमा हॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स से संबंधित आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-12 स्थित स्विमिंग पूल को पीपीपी मोड पर अपग्रेड कर ऑल वेदर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।


नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा आरआरटीएस/नमो भारत कॉरिडोर से फरीदाबाद को आर्थिक रूप से नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X