Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

अन्न और अन्नदाता दोनों का अपमान कर रही है सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Monday, April 06, 2026 20:29 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार का तुगलकी फरमान किसानों के लिए सिरदर्द बन चुका है। लगता है बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर वेरिफिकेशन, 3 गारंटर जैसे नियम खरीद न करने और किसानों को परेशान करने के लिए ही बने हैं। इनको लेकर प्रदेश भर में अनेक जगहों पर मंडियों में किसानों और आढ़तियों की हड़ताल जारी है। तकनीक का इस्तेमाल सुविधा के लिए होना चाहिए, शोषण के लिए नहीं। उन्होंने मांग करी कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल तुरंत खोला जाए। गेहूं खरीद में नमी की सीमा 14% की जाए और बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान के कारण काले दाने वाली गेहूं की खरीद में भी विशेष छूट दी जाए। ट्रैक्टर-ट्राली पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता खत्म हो और बायोमेट्रिक सिस्टम बंद हो। सरकार को ये याद रखना चाहिए कि जब देश की जनसंख्या 30 करोड़ थी तब आधा देश खाली पेट सोता था और विदेशों से अनाज मँगवाकर खाना पड़ता था। कांग्रेस शासन की किसान हितकारी नीतियों और किसानों के परिश्रम का परिणाम है कि आज जब देश की जनसंख्या 140 करोड़ है तब पेट भी भरा है और अनाज के गोदाम भी भरे हैं। सरकार अन्न और अन्नदाता दोनों का अपमान कर रही है। सरकार किसानों से MSP पर फसल के दाने-दाने की खरीद सुनिश्चित करे।


दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में किसान और मजदूर विरोधी सरकार है। मंडियों में न बारदाना की व्यवस्था है, न तिरपाल है, न लेबर, न अन्य सुविधाएं मिल रही है। बड़े पैमाने पर किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुँच रहे हैं और जो फसल आ रही है वो मंडियों में ही पड़ी है क्योंकि उसका उठान नहीं हो रहा है और जबतक उठान नहीं होगा, तबतक किसानों की पेमेंट नहीं होगी। उन्होंने सरकार का ध्यान मंडियो में फैली अव्यवस्था पर दिलाया और किसानों व आढ़तियों के साथ समन्वय बनाकर ख़रीद को सुचारू रूप से कराने की अपील की। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जिस गति से ख़रीद हो रही है, उस हिसाब से तो अगले 3-4 महीने में भी पूरा गेहूं ख़रीदा नहीं जा सकेगा। सरकार के मनमाने नियमों जैसे ट्रैक्टर पर बड़ी नंबर प्लेट, बायोमेट्रिक, गेट पास, 3 गारंटर जैसी ऐसी-ऐसी शर्तें लगाई जा रही है कि किसान किसान परेशान होकर मंडी के बाहर ही फसल बेचकर चला जाए। उन्होंने कहा कि हम किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं और सरकार के तुगलकी फरमानों का डटकर विरोध करेंगे।


उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम योजनाएं, MSP मिलने के तमाम दावे खोखले और झूठे साबित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति पिछले करीब 12 वर्षों से चल रही है। कांग्रेस सरकार के समय किसानों को न सिर्फ फसलों का एमएसपी मिलता था बल्कि धान व गेहूं की MSP में 12% और 13% की प्रति वर्ष औसतन बढ़ोतरी हुई और दालों में, उड़द हो, मूंग हो, 20% और 22% की प्रति वर्ष औसतन बढ़ोतरी हुई। एनडीए के पिछले 11 वर्ष में औसत बढ़ोतरी घटकर 5% और 6% रह गई और इसी तरीके से दालों में 6%, 8% तक घट गई। भाजपा सरकार जो एमएसपी घोषित भी कर रही है वो किसान को नहीं मिल रही। उन्होंने याद दिलाया कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के समय धान 5000-6000 रुपया कुंतल बिका। अबकी फसल भी कम हुई है। किसानों को ओलावृष्टि, बारिश से भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने न तो स्पेशल गिरदावरी कराई न मुआवजा दिया न ही कोई बोनस देने की बात की। उन्होंने मांग करी कि सरकार को तुरंत गेहूं पर बोनस देना चाहिए और फसल खराबे का मुआवजा देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X