Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है : अनिल विज

Updated on Monday, April 06, 2026 20:30 PM IST

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है और इस पार्टी के मुख्य सिद्धांत अंतोदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा आर्थिक विकास’’ इत्यादि है। उन्होंने कहा कि हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है। विज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झण्डा फहराने के उपरांत मीडिया कर्मियांे के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला छावनी में हमने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं हेतू शिविर का आयोजन किया था और वहां पर कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के लिए रखा गया। श्री विज ने बताया कि इस शिविर में कार्यकताओं को पार्टी के सिद्धांत, कार्य पद्धति, विचारधारा, संगठनात्मक विषयों पर बताया गया और चर्चा की गई।


मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान विज ने भारतीय जनता पार्टी के गठन के संबंध में उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1951 में जनसंघ राजनीतिक पार्टी की स्थापना हुई थी। इस पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने लंबे समय तक संचालित किया।


विज ने कांग्रेेस पार्टी के कार्यकलापों को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लागू किया था, तब इंदिरा गांधी द्वारा बिना कसूर के देश के कई नेताओं को उठा-उठाकर जेलों में डाल दिया गया था, इस कदम की वजह से जनता का रोष इंदिरा गांधी के खिलाफ बढा तो उन्होंने आपातकाल समाप्त करके चुनाव की घोषणा करवा दी।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन चुनावों में इंदिरा गांधी को शिकस्त देने के लिए सभी पार्टियों ने जनता पार्टी बना ली। इसके बाद जनता पार्टी ने चुनाव लडा और जनता पार्टी की सरकार रही, लेकिन कुछ साल बाद यह बिखर गए। जनता पार्टी के बिखरने के बाद 6 अप्रैल, 1980 को जनसंघ के लोगों ने अलग पार्टी बना ली, जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया। उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है।


अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ड्राइंविंग लाईसेंस बनाने के लिए ड्राइंविंग का सर्टिफिकेट होना जरूरी है और इसके लिए लोगों को दूर-दूर जाना पडता था इसलिए हमने अंबाला कैण्ट में ही ड्राइविंग स्कूल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसकी स्थापना के लिए राशि मंजूरी कर दी गई है और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस पर आगामी कार्यवाही आरंभ की जाने वाली है और शीघ्र ही अंबाला के लोगों को ड्राइंविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X