Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

चंडीगढ़

चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी वाले ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Updated on Monday, April 06, 2026 20:31 PM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह प्राप्त ई-मेल में इन इमारतों को बम से उड़ाने की बात कही गई। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है। चंडीगढ़ में खालिस्तान समर्थकों की ओर से भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में शहर के कुछ स्कूल, महापौर कार्यालय और सचिवालय को निशाना बनाते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा गया है, "अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदुस्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे।" ई-मेल की शुरुआत में स्कूलों में जन गण मन के गान के बजाय गुरु गोविन्द सिंह की रचना 'देह सिवा बरु मोहि इहै' शुरू करवाने के लिए भी कहा गया है।


चंडीगढ़ पुलिस ने धमकी की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्कूलों और सरकारी इमारतों की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।


सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, दिल्ली में भी ऐसा ही मामला सामने आया। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस में भी एक ई-मेल आया, जिसमें बम धमाके की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह प्रशासन को यह ई-मेल मिला। एहतियातन कॉलेज परिसर खाली कराया गया और बम स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। फिलहाल परिसर की पूरी तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई घटना घटित नहीं हुई है और जांच जारी है। ई-मेल भेजने वाले के सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की छानबीन की जा रही है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


यह पहली बार नहीं, जब किसी स्कूल या सरकारी परिसर को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ हो। इससे पहले भी कई बार स्कूलों, विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X