Friday, 20 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

चंडीगढ़

भाजपा ने दिलाया मालिकाना हक़, कांग्रेस नेताओं ने खोया मानसिक संतुलन: देवशाली

Updated on Thursday, November 19, 2026 12:52 PM IST

चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं भाजपा प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर शक्ति प्रकाश देवशाली ने कांग्रेस नेताओं द्वारा मालिकाना हक़ का झूठा श्रेय लेने के प्रयासों को हास्यास्पद करार देते हुए उनके बयानों को परस्पर विरोधाभासी बताया और कहा कि चंडीगढ़ में खिसकता हुआ जनाधार देखकर कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। 
देवशाली ने कहा कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी  एक तरफ तो कह रहे हैं कि मालिकाना हक़ उन्होंने दिलवाया और दूसरी तरफ कह रहे हैं कि 90 प्रतिशत जनता को इसका लाभ नहीं मिलेगा।   कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की गत दिवस विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यकर्ताओं सहित ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बाँट कर इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे थे लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्हें इस निर्णय में कई संशय दिखने शुरू हो गए।  वो कह रहे हैं कि यह फैसला चुनावी जुमला है।   अगर यह जुमला है तो सांसद मनीष तिवारी द्वारा 25 महीने पहले 8500 रूपए हर महिला को देने, 20000 लीटर मुफ्त पानी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली  के वायदों का क्या हुआ?
देवशाली ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिए गए मालिकाना हक़ एवं अन्य सुविधाओं से लगभग 50000 परिवार लाभान्वित हुए हैं और पूरा शहर दशकों पुरानी इस मांग के पूरा होने से खुश है और भाजपा का आभार व्यक्त कर रहा है।   इन सभी लोगों के लिए तो यह दीपावली का उपहार सिद्ध हुआ है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और अध्यक्ष लक्की के बयानों में विरोधाभास उनकी आपसी गुटबाजी का नतीजा है।   कांग्रेस नेताओं पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर भाजपा द्वारा करवाए जा रहे जनहित कार्यों का झूठा श्रेय लेकर चुनावी लाभ लेने की कोशिश करने की बजाय अपने बिखरते हुए कुनबे को समेट कर रखने पर ध्यान दें।
Have something to say? Post your comment
इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने पर बधाई

: इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने पर बधाई

भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशालीभाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली

: भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशालीभाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली

चंडीगढ़ प्रशासन ने डीएसपी राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन देकर एसपी बनाया

: चंडीगढ़ प्रशासन ने डीएसपी राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन देकर एसपी बनाया

चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

: अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

X