Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated on Thursday, October 15, 2026 20:40 PM IST

मनीमाजरा(जगदीप) : भाजपा वार्ड-6, मनीमाजरा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-3 स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न पौधे लगाकर शहर को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रामवीर भट्टी तथा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री मंदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष श्री भूपिंदर सिंह सैनी, वार्ड-6 की पार्षद श्रीमती सरबजीत कौर जग्गा, पूर्व डिप्टी मेयर श्री जगतार सिंह जग्गा और भाजपा नेत्री नितिका गुप्ता सहित भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के बीच हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर हरियाली बढ़ाने से वातावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिलती है।


कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।कार्यक्रम के आयोजकों में वार्ड-6 अध्यक्ष राजीव ढींगरा, मंडल महामंत्री हरिकेश वर्मा तथा मंडल महामंत्री डी.पी. दूबे ने पौधारोपण अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संदेश रहा— “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं। हरित मनीमाजरा, स्वस्थ मनीमाजरा!”

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

X