चंडीगढ़, 17 नवंबर। चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग के डीएसपी राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन (ओआरपी) देते हुए सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी), एग्जीक्यूटिव कैडर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।हालांकि, इस पदोन्नति से उनके वेतन या किसी भी वित्तीय लाभ में कोई बदलाव नहीं होगा। वे डीएसपी के पद के अनुरूप ही वेतन प्राप्त करते रहेंगे। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पुनर्विचार याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।
गृह विभाग (पुलिस ब्रांच) के आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 10 फरवरी 2025 और सुप्रीम कोर्ट के 13 अक्टूबर 2025 के फैसलों, विधि विभाग की कानूनी सलाह तथा 13 नवंबर 2026 को हुई समिति की बैठक की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। प्रशासक ने पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन देने की मंजूरी दी है।आदेश में साफ कहा गया है कि ऑन रैंक प्रमोशन के तहत उनका पदनाम डीएसपी से बदलकर एसपी (एग्जीक्यूटिव कैडर) हो जाएगा, लेकिन उच्च पद के अनुरूप अतिरिक्त वेतन या अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे। इस तरह यह पदोन्नति केवल पदनाम और रैंक तक सीमित रहेगी