Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

Updated on Thursday, October 15, 2026 20:28 PM IST

मनीमाजरा(जगदीप) : वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों को गति देते हुए शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसका शुभारंभ पूर्व मेयर एवं वार्ड नंबर 6 की पार्षद श्रीमती सरबजीत कौर ढिल्लों ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
 
गौरतलब है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद शांति नगर की गलियों की हालत काफी खराब हो गई थी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों ने नगर निगम से गलियों के पुनर्निर्माण का कार्य स्वीकृत करवाया, जिसे अब शुरू कर दिया गया है।
 
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों एवं पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा का धन्यवाद किया। गली नंबर 8 के निवासी मुरारी जी और नंद लाल भूम्बला जी ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं और लोगों को उम्मीद है कि बाकी कार्य भी समय पर पूरे होंगे।
 
पूर्व मेयर एवं पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों ने कहा कि क्षेत्रवासियों से किए गए वादों को समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नई समस्याओं का समाधान भी लगातार करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों को पूरा करने में क्षेत्रवासियों, मेयर, नगर आयुक्त, नगर निगम अधिकारियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।
 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव डींगरा, मंडल महामंत्री हरकेश वर्मा, लंबरदार राणा जैलदार, सुशील भारद्वाज, नंदलाल बूमला, मदन लाल डींगरा, सागर , अंतरजोत सिंह ,नीतिका गुप्ता
रविंदर कुमार धमीजा ,जगविंदर सिंह ठाकुर ,
रिंकू सोनी ममता राजपूत 
नीरज शर्मा, सुनील जसवाल
राजीव भल्ला  रूपाली 
हितेश गोयल मिंटू 
नरेंद्र सिंह सोमनाथ शर्मा
अशोक गोयल, वेद प्रकाश
अनु विपुल ,
नगर निगम के जेई सन्नी, ठेकेदार एवं उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

X