चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी की गई असली सिगरेटें और उनकी नकली जहरीली डुप्लीकेट सिगरेटें खुलेआम बाजार में बेची जा रही हैं। इन पैकेटों पर न तो कैंसर की अनिवार्य चेतावनी होती है और न ही एमआरपी। संबंधित विभाग इस पूरे खेल पर आंखें मूंदे हुए नजर आ रहे हैं।सबसे चिंता की बात यह है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के मौके पर इस अवैध कारोबार को इतनी खुली छूट मिलना गंभीर संदेह पैदा करता है। करोड़ों रुपये की ड्यूटी चोरी वाली असली सिगरेटों और उनकी जहरीली नकली कॉपियों को बाजार में बेचने के लिए कहीं न कहीं मिलीभगत होना लाजमी लगता है। इतने बड़े पैमाने पर और इतने खुलेआम बिक रहे उत्पादों के बारे में उत्पाद शुल्क, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों को जानकारी न होना लगभग असंभव है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी बिना चेतावनी वाली नकली सिगरेटें कैंसर समेत कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देती हैं। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत छापेमारी करे, स्टॉक जब्त करे और इस पूरे नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
दीपावली के मौके पर मिली इस अजीब छूट ने भ्रष्टाचार के आरोपों को और मजबूत कर दिया है। अब देखना यह है कि विभाग इस जहरीले खेल पर कितनी जल्दी लगाम लगाते हैं।