Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

गलत नीतियों की मार झेल रहा किसान, संकट गहराया : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, April 07, 2026 19:48 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नूंह और तावडू के मंडियों का दौरा कर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने किसानों को आ रही दिक्कतों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के बजाय दिन-प्रतिदिन उन्हें परेशान करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है। मंडियों में केवल नाम मात्र की खरीद हो रही है और कुल उत्पादन का बेहद कम हिस्सा ही उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में लिफ्टिंग की व्यवस्था चरमराई हुई है और J-Form नहीं बनने के कारण किसानों को समय पर भुगतान भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गेट पास जारी करने में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं, वहीं बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली वेरिफिकेशन, पोर्टल का सुचारू रूप से ना चलना जैसी प्रक्रियाओं ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार खुद को “डबल इंजन सरकार” बताती है, ऐसे में उसे केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि फसल की गुणवत्ता को लेकर मानकों में राहत दी जाए और बारिश के कारण दाने काले होने की स्थिति में किसानों को विशेष छूट प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में किसान अपनी मांगों को लेकर धरनों पर बैठे हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं, कृषि मंत्री द्वारा यह कहना कि बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ, पूरी तरह से जमीनी हकीकत से परे है। कुछ नेताओं के ऐसे बयान कि “बारिश से किसान खुश हैं”, किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

राव नरेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि सच्चाई यह है कि न तो ऊपर की सरकार संतुष्ट है और न ही नीचे का किसान, और इसी का खामियाजा प्रदेश का अन्नदाता भुगत रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X