Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग को कमजोर कर रही : दुष्यंत चौटाला

Updated on Tuesday, April 07, 2026 19:53 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में फैली अव्यवस्था के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के सरकार के दावे हवा हवाई निकले। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात के चलते किसान परेशान है और सरकार की विफलता के चलते उन पर दोगुनी मार पड़ी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में कृषि मंत्री बरसात से गेहूं की औसत में इजाफे की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता होने चाहिए कि पकी पकाई फसल पर बरसात होने से फसल की चमक पर असर पड़ता है और दाम में कटौती होती है। दुष्यंत चौटाला ने मांग करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को लस्टर लॉस की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों को फसल भुगतान का पैसा भी समय पर नहीं मिल रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में व्यस्त है और उन्हें हरियाणा की मंडियों में अपनी फसल बचने के लिए परेशान हो रहे किसानों की कोई परवाह नहीं है। वे मंगलवार को झज्जर की अनाज मंडी के दौरे के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने झज्जर में आयोजित जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग को नेतृत्व देने की केवल बातें-बातें करती है और सच्चाई ये है कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग को कमजोर करने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की समस्याओं को जेजेपी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े अनेक विषयों को लेकर जेजेपी ने मंथन किया है। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के संगठन विस्तार पर भी पार्टी पदाधिकारियों ने चर्चा की है और संगठन को हलका स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा। भी वहीं जेजेपी बीसी सेल की बैठक को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी ने सदा पिछड़ा वर्ग की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की सोच पर चलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीसी वर्ग को सम्मान देने और इस वर्ग के उत्थान के लिए काम करके दिखाया है। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत, प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी सहित बीसी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, हलका अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X