Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

दिग्विजय चौटाला की बीजेपी सरकार को चेतावनी, "छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं हुई तो ईंट से ईंट बजा देंगे"

Updated on Tuesday, April 07, 2026 19:54 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग उठाते हुए सरकार को चेतावनी दी है। दिग्विजय ने कहा कि अगर तीन महीने के अंदर भाजपा सरकार प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो इनसो युवाओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी और ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम घरों के बच्चों को राजनीति में सक्रिय करने के लिए छात्र चुनाव की बहाली बेहद जरूरी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर शिक्षण संस्थानों को आरएसएस का अड्डा बनाना चाहती है, जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में हरियाणा के पढ़ने वाले विद्यार्थियों का हक है, जिसके साथ छेड़छाड़ नहीं होनी दी जाएगी।

दिग्विजय ने ये भी कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी, सुविधाओं के अभाव के बावजूद फीस में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके खिलाफ इनसो आवाज बुलंद कर रही है। इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र अनाज मंडी का दौरा भी किया और उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए फसल खरीद के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री बरसात होने को गेहूं में इजाफा बता रहे है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी ओलावृष्टि होने पर मौसम को सुहाना बताती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वालों की सोच दर्शाती है कि कैसे किसानों की कमर तोड़ी जाए और ये लोग कभी किसानों का भला नहीं सोच सकते है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कृषि मंत्री को किसानों से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मंडियों में बायोमेट्रिक प्रणाली अंग्रेजों द्वारा लागू किए जाने वाले काले कानून जैसा है, जिसे भाजपा सरकार तुरंत वापस ले, अन्यथा जेजेपी आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी लगातार मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को उठा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X