Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

बाल संरक्षण पेशेवरों के प्रशिक्षण के लिए सी-लैब व एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा में करार

Updated on Wednesday, April 08, 2026 17:15 PM IST

बाल अधिकार, व्यवहार विज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य को अकादमिक ढांचे में एकीकृत कर संस्थागत स्वरूप देने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा (एयूएच) और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन (आईसीपी) के शोध प्रभाग सेंटर फॉर लीगल एंड बिहेवियर चेंज फॉर चिल्ड्रेन (सी-लैब) ने एक समझौते पर दस्तखत किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों पक्ष बाल संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स शुरु करेंगे और इसके लिए पाठ्यक्रम व अध्ययन सामग्री भी तैयार करेंगे। साथ ही, दोनों मिलकर बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर शोध और विशेषज्ञता विकसित करने की दिशा में काम करेंगे।

इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन ने सी-लैब की स्थापना बच्चों की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी विशेषज्ञता विकसित करने व इस क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवरों के क्षमता निर्माण में सहयोग देने के उद्देश्य से की है, जबकि गुरुग्राम के पास 110 एकड़ में फैले निजी क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा को हाल ही में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार (गोल्ड कैटेगरी) से सम्मानित किया है। इस समझौता पत्र पर इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की कार्यकारी निदेशक डॉ. संपूर्णा बेहुरा और एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा के प्रो वाइस चांसलर डॉ. विकास मधुकर ने दस्तखत किए।

जमीनी विशेषज्ञता और अकादमिक क्षमताओं को एक साथ जोड़ने की दिशा में इस सहयोग की अहमियत के बाबत इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की कार्यकारी निदेशक डॉ. संपूर्णा बेहुरा ने कहा, “यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान और जमीनी हकीकत के फासले को भरने में एक अहम कदम साबित होगी। बाल संरक्षण क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों को अपनी क्षमताओं के सतत विकास, व्यावहारिक अनुभवों और बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जटिल जमीनी वास्तविकताओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अलग-अलग किस्म की विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इस समझौते के जरिए अकादमिक अनुशासन और जमीनी वास्तविकताओं को साथ लाते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा में एक अधिक संवेदनशील और सशक्त बाल संरक्षण तंत्र के निर्माण में सहायक होगी।”

एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. विकास मधुकर ने कहा, “ यह समझौता राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने की एमिटी यूनिवर्सिटी की सोच के अनुरूप है। इन पाठ्यक्रमों के जरिए हम सुनिश्चित करेंगे कि बाल संरक्षण व व्यवहार परिवर्तन केवल दस्तावेजों तक सीमित रहने के बजाय इस क्षेत्र में कार्यरत सभी पेशेवरों के लिए उनका ज्ञान व समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाएं।”

समझौते के तहत सी-लैब पाठ्यक्रम तैयार करने, व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने, शोध क्षेत्र को मजबूती देने के अलावा बाल अधिकारों और बाल संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें संचालित करेगा। वहीं एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा अकादमिक सहयोग, पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्रियों के अनुवाद में मदद के अलावा जागरूकता कार्यक्रमों में भी सहयोग करेगी। इसके अलावा, विश्वविद्यालय बाल यौन शोषण के मामलों में सहायता प्रदान करने वाले ‘सपोर्ट पर्सन्स’ के लिए सी-लैब के सर्टिफिकेट कोर्स को मान्यता व संबद्धता प्रदान करेगा। सी-लैब ने इस पाठ्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष की थी, जो 2023 में सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद और आवश्यक हो गया है जिसमें बाल यौन शोषण के प्रत्येक मामले में सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति अनिवार्य की गई है।


और जानकारी के लिए संपर्क करें
जितेंद्र परमार
8595950825

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X