Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Updated on Wednesday, April 08, 2026 20:08 PM IST

रोहतक : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उपनिदेशक पवन शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV&ACB, रोहतक में एफआईआर नंबर 11, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप के दौरान बरामद की गई रिश्वत राशि को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र धारा सिंह, निवासी गांव जाटी कलां, जिला सोनीपत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि थोक उर्वरक (Wholesale Fertiliser) का लाइसेंस जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये की राशि ले चुका था और शेष 50,000 रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर SV&ACB, रोहतक की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना तैयार की। 8 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन शर्मा को शेष 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों के अनुरूप रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है| उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा| भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 पर संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X