Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

मंडियों में भीगा गेहूं, कौन जिम्मेदार? सरकार जवाब दे : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, April 08, 2026 20:13 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोनीपत, घरौंडा , पानीपत की मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से विस्तृत चर्चा की एवं बारिश की कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मंडियों में बारिश के कारण भीगे गेहूं के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत आज मंडियों में भीगकर बर्बाद हो रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम की चेतावनियों के बावजूद मंडियों में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। तिरपाल, शेड और भंडारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों की फसल खुले में पड़ी रही और बारिश में भीग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और खराब प्रबंधन का खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान पहले ही बढ़ती लागत और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में फसल का नुकसान उसकी स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि भीगे गेहूं का तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मंडियों में पुख्ता और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इन मंदिरों के दौरे के दौरान उनके साथ सोनीपत मंडी में धर्मपाल मलिक पूर्व अध्यक्ष, कमल दीवान, जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फ़रमाना, पूर्व प्रत्याशी जय भगवान आंतिल मौजूद रहे एवं पानीपत मंडी में उनके साथ जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह , पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह कादयान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र शाह , सचिन कुंडू , शौर्यवीर कादयान एवं घरौंडा मंडी में उनके साथ घरौंदा मंडी लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ,रघुबीर संधु, राजेंद्र कल्याण , भूपेंद्र लाठर,हेमंत सरोहा, कंवरदीप सैनी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X