Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

हल्द्वानी बैठक में सांसद सैलजा का संगठन को मजबूत करने का संदेश, हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Updated on Thursday, April 09, 2026 19:24 PM IST

हल्द्वानी/चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तराखंड की प्रभारी, सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हल्द्वानी (उत्तराखंड) में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। कुमारी सैलजा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और जनता वर्तमान भाजपा सरकार से निराश है। प्रदेश के लोग अब जवाबदेह, संवेदनशील और जनहितकारी सरकार चाहते हैं, जिसके लिए कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी एवं जिलाध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। यह बैठक उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला झज्जर से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवा फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे 14 गोलियां मारीं, जिससे प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल और गहरा गया है। इस घटना के बाद आम जनता में भारी रोष है और लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष भी लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है। जनता का कहना है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था कमजोर होती नजर आ रही है। ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X