Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

किसान के मर्म को अनदेखा कर रही सरकार : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, April 09, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नारायणगढ़, बराडा़ एवं संढौरा की मंडियों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्था का आलम है और किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान के मर्म को समझने में पूरी तरह विफल रही है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर फसल उठान में देरी, भुगतान में अनिश्चितता और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण किसान परेशान हैं। बेमौसमी बारिश ने किसान की फसल को जहां खेत में भारी नुकसान किया, वहीं मंडियों में भी अनाज भीग चुका है,सरकार के पास कोई भी उचित प्रबंध नहीं दिखाई दे रहे।प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसल का उचित मुआवजा भी किसानों को समय पर नहीं मिल रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से मंडियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करे और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाए।


राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं की ओर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर उनके हक की लड़ाई को और तेज करेगी। इस दौरे के दौरान उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, अकरम खान, पूजा चौधरी एवं रामकरण काला, जिला प्रधान पवन अग्रवाल (अंबाला शहरी), दुष्यंत चौहान (अंबाला ग्रामीण), परविंदर परी (अंबाला छावनी), नरपाल सिंह गुर्जर (यमुनानगर ग्रामीण) तथा देवेन्द्र सिंह (यमुनानगर शहरी) एवं कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X