Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बूथ स्तर पर टीमें बनाएगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों का रोस्टर जारी होने के बाद सक्रिय हुई पार्टी

Updated on Friday, April 10, 2026 20:55 PM IST

शिमला : पंचायती चुनावों का आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब हिमाचल कांगे्रस भी एक्षन मोड़ पर आ गई है। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी। इस कड़ी में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर मैदान में उतर कर कार्यकर्ताओं से बैठकें करने के निर्देश जारी किए है। वहीं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में 31 मई से पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने है। चुनावों को लेकर सभी पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उधर, अब प्रदेश में कांग्रेस भी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि पंचायत चुनावों में बूथ स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा।


ये टीमें धरातल पर मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाएंगी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएंगी। विनय कुमार ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि पदाधिकारी बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की असली ताकत का परीक्षण भी होते हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित करें और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करें।


घर-घर जांएगे कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सरकार की जनहित योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे जुडऩे के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करना बेहद जरूरी है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष ने गत रोज चुनावों से पहले कांग्रेस का बूथ स्तर तक का संगठन तैयार कर लेने की बात कही है। वहीं दो जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति करने के साथ-साथ कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती भी जल्द करने की बात कही है। कुल-मिलाकर पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X