Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस की SIR निगरानी समिति की पहली बैठक, मतदाता सूची की शुचिता पर जोर

Updated on Friday, April 10, 2026 20:58 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के संबंध में गठित राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य SIR प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों का आकलन करना तथा उनके समाधान हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बी.बी. बत्रा तथा अधिवक्ता रणधीर सिंह राणा ने भाग लिया। बैठक के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि SIR के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे और न ही किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जोड़ा जाए। इसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत निगरानी तंत्र विकसित करने पर सहमति बनी। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें SIR प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।


उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस SIR के दौरान उत्पन्न होने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कुछ अन्य राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रभाव में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां करने के प्रयास किए गए हैं, जिन्हें हरियाणा में किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने हेतु हर संभव कदम उठाएगी।


राव नरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट-1 (BLA-1) की नियुक्ति कर दी है तथा अधिकांश बूथों पर बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) भी नियुक्त किए जा चुके हैं। ये एजेंट मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की पहचान और रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी SIR प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X