Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

एमएसपी पर खरीद में देरी से किसानों की बढ़ती परेशानी : कुमारी सैलजा

Updated on Friday, April 10, 2026 21:06 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव ने हरियाणा में एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि खरीद में देरी और अव्यवस्था के कारण किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के बड़े हिस्से में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की आय पर सीधा असर पड़ा है। इसके साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया में देरी और अव्यवस्था ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि सरकारी घोषणाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर खरीद व्यवस्था अभी तक पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई है। मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जहां उन्हें व्यवस्थागत कमियों, लॉजिस्टिक समस्याओं और अपर्याप्त इंतजामों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के चलते मंडियों में पड़ा गेहूं भी नुकसान की आशंका में है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों पर आर्थिक बोझ भी तेजी से बढ़ रहा है। परिवहन, मजदूरी और फसल के प्रबंधन पर अतिरिक्त खर्च उनकी स्थिति को और कमजोर कर रहा है। वहीं खरीद और भुगतान में देरी के कारण उनकी आर्थिक हालत बिगड़ रही है और कर्ज पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। उन्होंने मुआवजे और फसल बीमा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि नुकसान के आकलन और मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया धीमी है, जिससे पारदर्शिता और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कारण किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।


कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि एमएसपी पर समयबद्ध और सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए, मंडियों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जाएं और फसल नुकसान का तुरंत सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही फसल बीमा दावों का निपटारा भी तय समय सीमा में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। राज्य सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X