Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

3 सरकारी विमानों के बावजूद आजकल निजी हेलिकॉप्टर से क्यों उड़ रहे हैं मुख्यमंत्रीः दुष्यंत चौटाला

Updated on Saturday, April 11, 2026 20:30 PM IST

चंडीगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चिंता जताई है कि हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में श्रमिकों की न्यूनमत आय बढ़ाने से लाखों श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए अयोग्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक दर्जन ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके लिए पात्रता सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी जरूरी है। अब चूंकि श्रमिकों की हर श्रेणी में न्यूनतम आय 15 हजार रुपये महीना से ज्यादा यानी एक साल में 1 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा हो गई है इसलिए सभी पंजीकृत श्रमिक सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने से वंचित हो जाएंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीपीएल राशन कार्ड, मुफ्त इलाज के लिए चिरायु हरियाणा, आकस्मिक मृत्यु पर दयालु योजना, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा के लिए चिराग योजना, विवाह शगुन योजना आदि कई सरकारी सुविधाओं के लिए पात्रता परिवार पहचान पत्र में घोषित व्यवसाय और सालाना आमदनी के हिसाब से तय होती हैं। जिस तरह बीते वर्ष हजारों लोगों की बुढ़ापा पेंशन पीपीपी के डाटा के आधार पर काट दी गई थी, वैसे ही पंजीकृत श्रमिक भी इन योजनाओं के लिए अयोग्य होने जा रहे हैं क्योंकि अब उनकी घोषित न्यूनतम मजदूरी सालाना 1.80 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है।


उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इन योजनाओं के लिए लाभार्थियों की सालाना आय को 2.40 लाख रुपये घोषित करे और उसे पीपीपी पॉर्टल, योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल आदि में अपडेट करे ताकि श्रमिक वर्ग परेशान ना हो। साथ ही उन्होंने गुड़गांव समेत कई जगहों पर निजी क्षेत्र और सरकारी विभागों के कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से गौर कर उनका समाधान करने की मांग राज्य सरकार से की।


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आए दिन पंजाब में आगामी चुनाव के लिए वोट मांगते नजर आते हैं लेकिन वहां जाकर वे एसवाईएल नहर और हरियाणा के हिस्से के पानी का जिक्र कभी नहीं करते। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे पंजाब-हरियाणा के द्विपक्षीय मसलों पर हरियाणा का पक्ष कमजोर कर रहे हैं। रोज-रोज पंजाब के लोगों के आगे वोटों के लिए हाथ जोड़ने और झोली फैलाने वाले नायब सैणी वहां की सरकार से हरियाणा का पानी मजबूती से कैसे मांगेंगे ?


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री समेत हरियाणा और केंद्र के भाजपा नेताओं ने एसवाईएल नहर पर अपना मुंह सील लिया है और पंजाब चुनाव तक इन सभी से इस मुद्दे पर बात करने की उम्मीद भी नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले वर्ष ही गर्मियों में पंजाब ने हरियाणा का पीने का पानी तक रोक लिया था और हरियाणा सरकार कुछ नहीं कर पाई थी। उन्होंने आगाह किया कि इस बार भी ऐसे हालात पैदा हुए तो हरियाणा की भाजपा सरकार वोटों के लिए फिर से हरियाणा के हितों को गिरवी रखती हुई नजर आएगी।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी दौरे अक्सर एक निजी हेलिकॉप्टर में देखने को मिलते हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि राज्य सरकार के पास अपने एक विमान के अलावा एक पुराना और एक पिछले साल खरीदा गया हेलिकॉप्टर है। उन्होंने कहा कि ये हैरानी का विषय है कि खुद के तीन हवाई जहाज होने के बावजूद बावजूद हरियाणा सरकार निजी हेलिकॉप्टर पर करोड़ों रुपये खर्च क्यों किए जा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X