Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

समालखा मंडी में अव्यवस्था के बीच किसानों की दुर्दशा उजागर : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Sunday, April 12, 2026 19:31 PM IST

चंडीगढ़ : राव नरेंद्र सिंह ने समालखा मंडी का आकस्मिक दौरा कर वहां फैली अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को सुना और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। मंडी में किसानों की स्थिति को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यहां बारदाना की भारी कमी है, बारिश के दौरान अनाज खुले में पड़ा रहता है, तौल मशीनों में अनियमितता है और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान भी अव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर मंडी तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। किसानों ने उन्हें बताया कि कई दिनों से अनाज की नीलामी में देरी हो रही है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। इस पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और किसानों के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंडी में तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया जाए, किसानों के लिए शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और तौल प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसल को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि किसानों को आर्थिक नुकसान से उबारने के लिए तुरंत विशेष गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात में किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह कादियान, जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, बलजीत सिंह, संजय छोक्कर, सचिन कुंडू, कंवर सिंह छौक्कर, अंजू छौक्कर, शौर्यवीर कादियान, हेमंत सरोहा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X