Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

जीवन शैली

एंकल मूवमेंट : जोड़ों की अकड़न दूर कर बैलेंस सुधारे, यहां समझें टेक्नीक

Updated on Monday, April 13, 2026 16:02 PM IST

घर या ऑफिस में कुर्सी पर घंटों एक ही पोस्चर पर बैठे रहने या अनियमित दिनचर्या की वजह से पीठ, कमर, कंधों और टखनों में जकड़न और दर्द आम समस्या बन गई है। छोटी-छोटी एक्सरसाइज से शरीर के लचीलापन और रक्त संचार में सुधार हो सकता है। टखनों की सरल मूवमेंट (एंकल मूवमेंट) ऐसी ही एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए इस व्यायाम को मात्र 3-5 मिनट में किया जा सकता है। यह टखनों, पैरों में खून का बहाव बढ़ाता है, अकड़न दूर करता है और पूरे शरीर का बैलेंस बेहतर बनाता है। घर या ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे भी इसे आसानी से किया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, टखनों (एंकल) की आसान गतिविधियां मात्र कुछ मिनटों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। ये आसान टेक्नीक खासकर उन लोगों के लिए और भी फायदेमंद है, जो लंबे समय तक बैठे या खड़े रहते हैं। टखनों की ये मूवमेंट्स अकड़न कम करती हैं, पैरों के जोड़ों को सही करती और पूरे शरीर का बैलेंस सुधारती है। नियमित अभ्यास से टखनों की रेंज ऑफ मोशन बढ़ती है, जिससे चलना-फिरना आसान होता है, गिरने का खतरा कम होता है और रोजमर्रा के कामों में सुविधा मिलती है।


एंकल मूवमेंट की टेक्नीक भी आसान है। यह व्यायाम खड़े होकर आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए दोनों पैरों को एक साथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। शरीर को संतुलित रखें और हाथों को कमर पर या साइड में रखें। दाएं पैर को थोड़ा आगे की ओर खींचें और जमीन से लगभग 9 इंच (लगभग 22-25 सेमी) ऊपर उठाएं। पैर को हल्के से ऊपर-नीचे (पॉइंट और फ्लेक्स) करें, फिर दाएं-बाएं घुमाएं। इसके बाद पैर को गोल-गोल घुमाएं।


पहले क्लॉकवाइज फिर एंटी-क्लॉकवाइज में 5-10 बार करें। इस दौरान गति धीमी और नियंत्रित रखें। यह अभ्यास मात्र 3-5 मिनट में पूरा हो जाता है। इसे सुबह उठते ही या दिन में कभी भी कर सकते हैं। शुरुआत में अगर संतुलन में दिक्कत हो तो दीवार या कुर्सी का सहारा लें। इससे टखनों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
रक्त संचार बढ़ने से पैरों में थकान और सूजन कम होती है। जोड़ों की लचीलापन बढ़ती है, जिससे घुटनों और कूल्हों पर भी कम दबाव पड़ता है। बैलेंस बेहतर होने से बुजुर्गों में गिरने का जोखिम घटता है।

Have something to say? Post your comment
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

: अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

: संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

: पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

: बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

: काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

: किटी पार्टियों से आगे बढ़ा ट्रेंड... ट्राइसिटी की महिलाओं का नया जुनून बना महजोंग

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

: इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

: ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

: हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

: एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

X