हमीरपुर : सस्ते राशन के डिपुओं में बिकने वाली माह दाल 11 रुपए महंगी हो गई है, जबकि दाल चना सात रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती हुई है। हालांकि सरसों के तेल मेंं कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में माह दाल के दाम 11 रुपए तक बढ़ गए हैं। एपीएल राशनकार्ड धारकों को माह दाल 94 रुपए में मिलेगी, जबकि बीते माह यही दाल 83 रुपए में बिक रही थी। वहीं, एनएफएसए राशनकार्ड धारकों को माह दाल 89 रुपए में पड़ेगी, जबकि इसका पुराना रेट 78 रुपए प्रति किलो था। यही नहीं, एपीएल राशनकार्ड धारकों की मलका दाल एक रुपए महंगी हुई है और एनएफएसए की मलका दाल एक रुपए सस्ती हुई है। एनएफएसए की मलका दाल 72 रुपए में मिलेगी, जबकि पुराना रेट 71 रुपए था और एनएफएसए को मलका दाल 66 रुपए में पड़ेगी। जबकि पिछला रेट 67 रुपए था। इसके अलावा दाल चना सात रुपए तक सस्ती हुई है।
एपीएल को 66 रुपए में और एनएफएसए को 61 रुपए में मिलेगी, जबकि पुराना रेट एपीएल का 73 रुपए और एनएफएसए का 68 रुपए था। सरसों तेल में किसी तरह की बढ़ौतरी नहीं हुई है। एपीएल और एनएफएसए को सरसों तेल इस माह भी 153 रुपए में मिलेगा। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हमीरपुर शिवराम राही का कहना है कि डिपुओं में जहां माह दाल के रेट में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दाल चना सात रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती भी हुई है।