कसौली : ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कसौली की हेरिटेज मार्केट में सोमवार सुबह करीब 3 बजे दुकानों में भीषण आग लग गई। आग उस समय लगी जब मार्केट पूरी बंद थी। आग के लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन संभावना है कि विद्युत शॉट सर्किट माना जा रहा है। मौके से प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार भीषण आग लगने से दुकानों में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे भारी नुकसान हो गया है। अग्निशमन विभाग और प्रशासन को जैसे ही जानकारी मिली, वे मौके पर पंहुचे और आग बुझाने में जुट गए। आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।