Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी होगी मजबूत: श्रुति चौधरी

Updated on Wednesday, April 15, 2026 20:31 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और दूरगामी असर डालने वाला फैसला बताया, जिससे देश की राजनीति और लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि यह फैसला भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनके मुताबिक, यह वही दौर है, जहां देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और ऐसे निर्णय भविष्य की नींव को मजबूत कर रहे हैं। आज की दुनिया में कई विकसित देश भी इस तरह का कदम नहीं उठा पाए, लेकिन भारत ने इसे लागू करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात पर भी जोर दिया। नारी शक्ति वंदन एक्ट के तहत महिलाओं के लिए आरक्षण को उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे भविष्य में राजनीति में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी। मंत्री ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र को मजबूत करेगा और देश की आधी आबादी को उनका सही प्रतिनिधित्व मिलेगा। जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होंगी, तो नीतियां ज्यादा संतुलित और प्रभावी बनेंगी।


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में कई बड़े सामाजिक और राजनीतिक सुधार हुए हैं। सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया है और इसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने हरियाणा जैसे राज्यों में लिंग अनुपात सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। पहले जहां भ्रूण हत्या और लिंग असंतुलन की गंभीर समस्याएं सामने आती थीं, वहीं अब स्थिति में काफी सुधार देखा जा रहा है।


श्रुति चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर भी काम किया है। उन्होंने जन-धन योजना, पीएम आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मदद मिली है बल्कि उन्हें घरों में मालिकाना हक और सम्मान भी मिला है।


उन्होंने सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया और कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे बदलाव का परिणाम बताया।
उन्होंने संसद की सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है और इससे सभी राज्यों को समान अवसर मिलेगा।
वहीं, बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के मुद्दे पर मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह मजबूती से खड़ा है और किसी भी स्थिति में अपने हक से समझौता नहीं करेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X