Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश • एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ • देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा

अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज

Updated on Thursday, April 16, 2026 19:54 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में निर्मित डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा। इस संबंध में आज हरियाणा सिविल विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में एयरपोर्ट के शेष छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। *अंबाला छावनी एयरपोर्ट का दौरा करेगी तकनीकी टीम- विज* बैठक की अध्यक्षता करते हुए विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित कर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जाए, ताकि तकनीकी रूप से लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, ऑनलाइन यूपीएस, छोटे सिविल कार्य एवं कार्यालय की आवश्यकताओं से जुड़े अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्टाफ एवं वाहनों की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वही, दूसरी ओर विज ने अधिकारियांे को कार्गों की सुविधा के लिए ऑफ-एयरपोर्ट एयर टर्मिनल स्थापित करने के संबंध में भी निर्देश दिए।


अंबाला छावनी में एयरपोर्ट स्थापित होने से व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा- विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी एक प्रमुख जंक्शन है और यहां से हवाई सेवाएं शुरू होने पर आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल और पानीपत सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के भीतर स्थित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।


डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे - विज
विज ने बताया कि अंबाला से अयोध्या के लिए प्रस्तावित उड़ान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और उड़ान शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि अंबाला से श्रीनगर रूट पर एक कंपनी को कार्य दिया जा रहा है जबकि अंबाला-लखनऊ इत्यादि शहरों के लिए विभिन्न एयरलाईन कंपनियों ने आवेदन किया है जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बैठक से पूर्व विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला छावनी का निरीक्षण किया तथा पीडब्ल्यूडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों की सुविधाओं-जैसे आवागमन, खान-पान, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग और लगाए गए उपकरणों, जिनमें बैगेज स्कैनर आदि शामिल हैं, की जानकारी ली।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना डोमेस्टिक एयरपोर्ट
उल्लेखनीय है कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के निकट रक्षा मंत्रालय से लगभग 20 एकड़ भूमि 133 करोड़ रुपये में प्राप्त की गई। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है तथा आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं।


एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को होगा लाभ
अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्थान होने के चलते डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। एयरलाइंस को यहां से संचालन की मंजूरी पहले ही प्रदान की जा चुकी है।

बैठक में सिविल विमानन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी.अनुपमा, अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान, प्रोजैक्ट निदेशक गु्रप कैप्टन ए.एस. गिल और परामर्शदाता (योजना) एम.एस. दूहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

X