Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश • एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ • देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा

बंगाली नववर्ष पर राज्यपाल असीम कुमार घोष का संदेश, हरियाणा के विकास से प्रेरणा लेने का आह्वान

Updated on Thursday, April 16, 2026 20:05 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बंगाली समुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि वे हरियाणा में सभी क्षेत्रों में हो रहे तीव्र एवं समग्र विकास के बारे समझे और उससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय, जो अपनी कड़ी मेहनत, बुद्धिमत्ता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, उसे हरियाणा प्रदेश की विकास यात्रा से सीख लेते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल चंडीगढ़ स्थित बंगा भवन में बंगाली नववर्ष के अवसर पर ‘बांगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी’ द्वारा आयोजित पोहेला बोइशाख समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी गवर्नर मित्रा घोष भी उपस्थित थीं। बंगाली लोक कला एवं लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में ‘बांगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी’ की भूमिका की सराहना करते हुए राज्यपाल ने हरियाणा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा खेलों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और तेज़ी से शिक्षा तथा उद्योग के केंद्र के रूप में उभर रहा है। अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उद्योगों की उपस्थिति के साथ, राज्य जीएसटी संग्रह और प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी अग्रणी है। इस प्रगति के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने बंगाली समुदाय को प्रेरित किया कि वे अपनी आकांक्षाओं को राज्य के विकास की गति के साथ जोड़कर आगे बढ़ें।


पोहेला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. अमित भट्टाचर्जी के उन प्रयासों की सराहना की, जिनके माध्यम से उन्होंने विलुप्तप्राय लोक नाट्य कला ‘जात्रा - सोनाई दीघी’ का पुनर्जीवन किया है। उन्होंने इस पारंपरिक कला के संरक्षण एवं संवर्धन में ‘बांगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी’ के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि यह संस्था बंगाली संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यहाँ बंगाली त्योहारों और रीति-रिवाजों को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर सम्मिलनी के सदस्यों द्वारा आकर्षक पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत, राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी, बंगा भवन के महासचिव कर्नल दीपक दे, डॉ. अमित भट्टाचर्जी और बांगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

X