Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश • एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ • देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा

शिक्षण संस्थानों में भाजपा और आरएसएस की तानाशाही नहीं चलेगी : दिग्विजय चौटाला

Updated on Thursday, April 16, 2026 20:06 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों में भाजपा और आरएसएस की तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से युवाओं को कमजोर करने की सोच भाजपा और आरएसएस रखती है और एजेंडे के तहत जात पात के नाम पर विद्यार्थियों को बांटने का काम किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों को शिक्षा संबंधी सुविधाएं देने की बजाय छात्रों को टारगेट किया जा रहा है। वीरवार को दिग्विजय चौटाला हिसार में इनसो के छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और वीसी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रशासन को चेताया। दिग्विजय ने ये भी कहा कि वे जल्द महामहिम राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष प्रदेश के विश्वविद्यालयों के खराब हालात बयां करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जीजेयू प्रशासन छात्रों के हितों को नहीं कुलच सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन छात्रों के प्रति दमनकारी नीति अपनाए हुए है, जिसे किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि इनसो ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की समस्याएं जानने व उनसे संवाद के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को आरएसएस का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि आरएसएस, भाजपा और मुख्यमंत्री का जब कोई कार्यक्रम होता है तो उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से फ्री परमिशन दी जाती है लेकिन हमें अनुमति नहीं दी जाती। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्रों के प्रति प्रशासन अपने रवैये को बदले और उनकी जायज समस्याओं को दूर कर उनकी मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जेजेपी का छात्र संगठन इनसो पूरी तरह से छात्रों के साथ है और उनकी समस्याओं को दूर करवाना हमारी प्राथमिकता है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वीसी और रजिस्ट्रार इस तरह से अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकते। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 27 अप्रैल को इनसो जीजेयू में एक बड़ा प्रदर्शन करेगी और वीसी और रजिस्ट्रार से छात्रों से जुड़े छात्र संघ चुनाव बहाली, फीस बढ़ोतरी, शिक्षकों की कमी जैसे अनेक गंभीर सवालों का जवाब मांगा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

X