Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश • एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ • देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा

हरियाणा में गेहूं खरीद और भुगतान को लेकर सरकार पर बरसी कुमारी सैलजा, महिला आरक्षण पर भी रखी राय

Updated on Friday, April 17, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा की मंडियों में गेहूं खरीद की धीमी गति, अव्यवस्था और किसानों के लंबित भुगतानों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं की रिकॉर्ड आवक के बावजूद खरीद प्रक्रिया अत्यंत धीमी है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मंडियों में जगह की कमी के कारण गेहूं खुले में सड़कों तक फैल गया है, जो सरकार की तैयारियों की पोल खोलता है। कुमारी सैलजा ने मांग की कि खरीद प्रक्रिया को तुरंत तेज किया जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। पर्याप्त स्थान, उठान और भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो गेहूं खरीदा जा चुका है, उसका लंबित भुगतान तुरंत किसानों के खातों में डाला जाए। भुगतान में देरी किसानों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर रही है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि डिजिटल सिस्टम का सहारा लेकर किसानों को उलझाया जा रहा है, जबकि जरूरत इस बात की है कि तकनीक को सरल और किसान हितैषी बनाया जाए। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसानों की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा।


महिला आरक्षण पर राजनीति नहीं, अधिकारों की बात हो सांसद सैलजा ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का रुख हमेशा स्पष्ट, सकारात्मक और महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लाने का प्रयास पहले भी कांग्रेस सरकारों ने किया था और जब इसे संसद में प्रस्तुत किया गया, तो सभी दलों द्वारा सर्वसम्मति से पारित होना इस बात का प्रमाण है कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का विषय है।


कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज जिस तरीके से इस मुद्दे को प्रस्तुत किया जा रहा है, उससे सरकार की मंशा पर संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों के साथ किए गए वादों का हाल देश देख चुका है और अब महिला आरक्षण को भी केवल गारंटी के नाम पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि असल जरूरत इसे ईमानदारी से लागू करने की है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

X