Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने दबोचा, रोहडू में लोन अधिकारी के पद पर तैनात

Updated on Saturday, April 18, 2026 19:50 PM IST

शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े एक मामले में एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने और अंतरराज्यीय नेटवर्क से संपर्क रखने के आरोप हैं। यह गिरफ्तारी थाना जुब्बल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान की गई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक गत गुरुवार को जांच के दौरान बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए सिरमौर जिला के राजगढ़ के बैंक अधिकारी को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में रोहडू स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चिट्टा की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था और उसका सीधा संपर्क अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लक्की से था। दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन होने के प्रमाण भी जांच में सामने आए हैं, जिससे इस अवैध नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला बीते नौ फरवरी को सामने आया था, जब एक स्थानीय महिला को 13.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान 17 मार्च को बैकवर्ड लिंक के आधार पर मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद छह अप्रैल को फॉरवर्ड लिंक के आधार पर तीन अन्य आरोपियों आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी और खुशी राम उर्फ कुश को भी गिरफ्तार किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से चिट्टा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें अंतरराज्यीय सप्लायर, स्थानीय स्तर पर वितरण तंत्र और ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन की स्पष्ट कडिय़ां सामने आई हैं।

छह आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के अनुसार अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों से संकेत मिलते हैं कि यह नेटवर्क राज्य से बाहर तक फैला हुआ था। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से चिट्टा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार बैंक अधिकारी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उनका कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X