Friday, 23 October 2026
BREAKING
• मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप • भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च

पंजाब

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Updated on Saturday, April 18, 2026 20:02 PM IST

चंडीगढ़ । स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े होने का पता चला है। एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे पहले 23 मार्च को भी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी थी।
पंजाब डीजीपी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीमा पार खेप की तस्करी में पाकिस्तान स्थित एक तस्कर और विदेश में स्थित एक हैंडलर का हाथ था। अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। डीजीपी ने कहा था कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने और नशीले पदार्थों से मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके पहले 22 मार्च को पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। तीन आरोपियों को 24.5 किलोग्राम हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन और दो कारों के साथ गिरफ्तार किया था।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X