Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले, बज चुकी है सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई

Updated on Monday, April 20, 2026 20:15 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य की वर्तमान राजनैतिक और आर्थिक स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। सराहां और पांवटा साहिब में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है, क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनहित के काम करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रही है।


उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू विधानसभा के भीतर और बाहर तो झूठ बोलते ही थे, लेकिन अब उन्होंने प्रदेश की सीमाओं को लांघकर पूरे देश के सामने असत्य परोसना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सभी दस गारंटियों को पूरा करने के दावे पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है और अभी तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस केवल चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेती है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए मुख्यमंत्री के वित्तीय कुप्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए या तो उन्हें कोसती है या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोषारोपण करती है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सीपीएस की फौज खड़ी कर रहे थे और अपने चहेतों को कैबिनेट रैंक बांटकर सरकारी खजाने को लुटा रहे थे, तब उन्हें राज्य की माली हालत की याद नहीं आई और आज हालात यह हो गए हैं कि कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्ते समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जो प्रदेश में एक प्रकार के वित्तीय आपातकाल का संकेत है।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संस्थान बंद करने की धुन से अब स्वयं कांग्रेस के विधायक भी सहमे हुए हैं और वे मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्रों में बुलाने से कतराते हैं ताकि उनके क्षेत्र में चल रहे संस्थान बंद न हो जाएं। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि राज्य में पुलिस महानिदेशक अपनी इगो शांत करने के लिए इस बात की जांच कर रहे हैं कि जूनियर अधिकारी ने सीनियर को गाड़ी में घर क्यों छोड़ा और सरकार समोसे की जांच में पुलिस की ऊर्जा बर्बाद कर रही है कि आखिर मुख्यमंत्री का समोसा किसने खाया, जबकि मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि शायद ब्यूरोक्रेसी के पास मुख्यमंत्री की कोई बड़ी पोल है, जिसके कारण मुख्यमंत्री कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और दावा किया कि प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय निश्चित है। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब में हैप्पी स्क्वायर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया और पैरालंपिक्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली हिमाचल की विभूतियों, सविता और अनिल को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रवास के दौरान पच्छाद विधायक रीना कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा नेता बलदेव तोमर और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X