हिमाचल के 51 नगर निकायों में कुल 449 वार्डों में चुनाव का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। आबादी के हिसाब से राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिला कांगड़ा के तहत नगर निगम धर्मशाला में 17 पालमपुर में 15 वार्डों में चुनाव होगा। नगर परिषद कांगड़ा और नुरपुर की नौ-नौ और नगर परिषद नगरोटा बगवां, देहरा, शाहपुर की सात-सात और नगर परिषद ज्वालामुखी की नौ सीटों पर चुनाव होगा। बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के कुल 34 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें नगर परिषद बिलासपुर के 11, घुमारवीं के नौ और श्रीनयना देवी के सात वार्डों के अलावा नगर पंचायत तलाई के सात वार्ड शामिल हैं। चंबा की नगर परिषद चंबा के 11, डलहौजी के नौ और नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों को मिलाकर कुल 27 में चुनाव होगा। हमीरपुर की नगर परिषद सुजानपुर टीहरा के नौ और नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों को मिलाकर कुल 16 वार्डों में चुनाव होगा। कुल्लू में कुल 39 सीटों के लिए मतदान होगा।
इसमें नगर परिषद कुल्लू में 11, मनाली में सात, नगर पंचायत भुंतर में सात, निरमंड और बंजार में 7-7 वार्डों में चुनाव होगा। इसी तरह मंडी में कुल 65 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें नगर निगम मंडी के 15, नगर परिषद सरकाघाट के सात, नगर परिषद सुंदरनगर के 13, नेरचॉक के नौ, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सात, नगर पंचायत रिवालसर और नगर पंचायत के 7-7 वार्डों में चुनाव होगा। जिला शिमला में शहरी निकाय के चुनावों में 58 वार्डों में चुनाव होगा। नगर परिषद रामपुर की नौ, नगर परिषद ठियोग के सात, नगर पंचायत सुन्नी, चौपाल, कोटखाई, जुब्बल, चिडगांव और नगर पंचायत नेरवा के सात-सात वार्डों में चुनाव होगा।
यहां इतने वार्डों में चुनाव
सोलन के कुल 49 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम सोलन की कुल 17 नगर परिषद परवाणू की नौ, नगर परिषद नालागढ़ की नौ नगर पंचायत अर्की और कंडाघाट की सात-सात सीटों के लिए चुनाव होगा। सरमौर में कुल 33 वार्डों में चुनाव होगा, जिनमें नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब के 13-13 और नगर पंचायत राजगढ़ के सात वार्डों में चुनाव होगा। ऊना में कुल 48 वार्डों में चुनाव होंगे, जिनमें नगर परिषद संतोषगढ़ व मैहतपुर बसदेहड़ा के 9-9, नगर पंचायत दौलतपुर चौक और टाहलीवाल के सात-सात और नगर पंचायत अंब के नौ वार्डो में चुनाव होगा।