Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन बिल पास न होने पर भाजपा महिला -युवा मोर्चा का प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को भी घेरा

Updated on Wednesday, April 22, 2026 19:59 PM IST

हमीरपुर : संसद में नारी शक्ति वंदन बिल के पास न होने पर खफा जिला हमीरपुर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन और नारेबाजी की। हाथों में कांग्रेस विरोधी बैनर लेकर पहुंची महिलाओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं प्रदेश सरकार पर भी महिलाओं के साथ वादा खिलाफी करने के आरोप लगाए।


महिला मोर्चा जिला हमीरपुर शहरी इकाई अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल को संसद में पास करवाने के लिए विशेष सत्र बुलाया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दोहरी मानसिकता दिखाते हुए इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती और केवल अपनी पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इसको लेकर गहरा रोष है और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस विधायक को पास करवाकर महिलाओं को दिया अपना वादा पूरा करेंगे।


महिला विरोधी पार्टी है कांग्रेस
महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला हितैषी रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल लाकर महिलाओं को आगे बढऩे का मौका प्रदान करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकहित के मुद्दों का विरोध किया है चाहे वह नारी शक्ति वंदन बिल हो या धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे हों। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी भी करार दिया ।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X