Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

पंजाब ने लगातार चौथे सफल सीजन में साथ-साथ खरीद और भुगतान सुनिश्चित किया — लाल चंद कटारूचक्क

Updated on Friday, April 24, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़ / झबाल (तरन तारन) : पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि राज्यभर में गेहूं खरीद कार्य पूरे जोर-शोर से जारी हैं और किसानों को खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सुचारू और किसान-पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने लगातार चौथे सफल सीजन में साथ-साथ खरीद और भुगतान सुनिश्चित किया है।

झबाल की दाना मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने चल रही खरीद की समीक्षा की और किसानों, आढ़तियों तथा मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य की मंडियों में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो 96 प्रतिशत बनती है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है।

गेहूं और धान खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की सोच की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य में हर साल खरीद सीजन सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान के मुद्दों के कारण विरोध का सामना करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन मुद्दों का स्थायी समाधान करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान मिल रहा है। इसके अलावा राज्यभर में फसल की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों से इस रिकॉर्ड को कायम रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से संचालित करने की राज्य की क्षमता गर्व की बात है।

उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत भी की और खरीद कार्यों तथा संबंधित प्राधिकरणों द्वारा किसानों के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने लिफ्टिंग कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उन्हें पूरी मेहनत से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान किसानों ने खरीद प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की जा रही है और उन्हें 24 घंटे के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो रहा है।

इस मौके पर जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बहिलवड़, एसडीएम तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रजनीश कुमारी, डीएफएससी जसजीत कौर, जिला मंडी अधिकारी हरजोत सिंह के अलावा विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X