Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

पंजाब

चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाले दो आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

Updated on Thursday, April 30, 2026 19:30 PM IST

चंडीगढ़ / जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान संगठित अपराध और सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो अलग-अलग जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये मॉड्यूल संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान आधारित हैंडलरों तक पहुंचाने के लिए हाई-टेक चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहे थे। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके कब्जे से 4जी कनेक्टिविटी वाला एक चीनी सीसीटीवी कैमरा और सोलर प्लेट बरामद की गई। वहीं, कपूरथला पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को विदेशी हैंडलरों से जुड़े चार मोबाइल फोन, एक सिम-आधारित सीसीटीवी कैमरा और एक वाई-फाई सेट के साथ गिरफ्तार कर दूसरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये मॉड्यूल विभिन्न स्थानों पर रणनीतिक रूप से सिम-आधारित और सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे, ताकि रक्षा बलों से जुड़े संस्थानों सहित संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों को लाइव फुटेज भेजी जा सके। उन्होंने कहा, “ये चीनी कैमरे ऑफ-ग्रिड निगरानी के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि ये पारंपरिक वायरिंग के बजाय 4जी कनेक्टिविटी और सौर ऊर्जा के जरिए काम करते हैं।”

काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा, निवासी गांव सहांके, फिरोजपुर के रूप में हुई है। कपूरथला पुलिस द्वारा किए गए दूसरे ऑपरेशन में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोना, निवासी दोना मट्टर, फिरोजपुर और संदीप सिंह उर्फ सोनू, निवासी गांव छांगा खुर्द, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक सिम कार्ड और सोलर प्लेट के साथ एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है।

कपूरथला मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आर्मी कैंट के पास निगरानी संबंधी सूचना के आधार पर मॉडल टाउन, कपूरथला स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए नजदीकी खंभे पर सिम-आधारित कैमरा लगाने हेतु दुकान किराए पर ली थी।

एसएसपी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि ‘फौजी’ नाम से पहचाने गए पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने कैमरा लगाने के लिए आरोपी को 35,000 रुपये दिए थे।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी संदीप सिंह नशा तस्करी में भी शामिल था, जिसने उसी पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई 1 किलो हेरोइन की सप्लाई के लिए 50,000 रुपये प्राप्त किए थे।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना सिटी कपूरथला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और 61 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 138 दिनांक 28/4/2026 और थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में बीएनएस की धारा 152 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 9 के तहत एफआईआर नंबर 26 दिनांक 29/4/2026 दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X